देश की खबरें | अगले सप्ताह अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को कहा कि नौ अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को कहा कि नौ अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

प्रभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से 11 से 13 अक्टूबर के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | कोरोना के अरुणाचल प्रदेश में आज 126 नए मामले पाए गए, 190 हुए डिस्चार्ज: 4 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कम दबाव वाला क्षेत्र किसी भी चक्रवात का पहला चरण है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल जाये।

अक्टूबर में अक्सर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आते है। वर्ष 2013 और 2014 के अक्टूबर में ‘फैलिन’ और ‘हुदहुद’ तूफान देखने को मिले थे जिन्होंने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक दी थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में 50-50 फॉर्मूले पर मंथन, 119 सीटों पर BJP लड़ सकती है चुनाव.

विभाग ने बताया, ‘उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में नौ अक्टूबर के आसपास एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘हम इसकी (कम दबाव क्षेत्र) निगरानी कर रहे हैं।’’

एक मौजूदा कम दबाव क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और आसपास के ओडिशा तट पर है।

विभाग ने कहा कि हालांकि, इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के छह अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर मुड़ने और सात अक्टूबर तक सक्रिय रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\