खेल की खबरें | लवलीना और निकहत फाइनल में, रेलवे के आठ मुक्केबाज भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन और तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

भोपाल, 25 दिसंबर मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन और तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

रेलवे के आठ मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए जिनमें विश्व चैम्पियनशिप 2019 की रजत पदक विजेता मंजू रानी (48 किलो) और 2017 विश्व युवा चैम्पियन ज्योति गूलिया (52 किलो) शामिल हैं ।

निकहत (50 किलो) तेलंगाना के लिये खेल रही हैं जिन्होंने एआईपी की शविंदर कौर को 5 . 0 से हराया । अब उनका सामना अनामिका से होगा ।

असम की लवलीना (75 किलो) ने मध्य प्रदेश की जिज्ञासा राजपूत को मात दी । अब वह 2021 विश्व युवा चैम्पियन एसएससीबी की अरूंधति चौधरी से खेलेंगी ।

गत चैम्पियन रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के आठ मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए । मंजू ने मप्र की अंजलि शर्मा को हराया और अब तमिलनाडु की एस कलाइवानी से खेलेंगी ।

ज्योति ने उत्तर प्रदेश की सोनिया को मात दी । अब उनका सामना एसएससीबी की साक्षी से होगा ।

रेलवे की अनुपमा (50 किलो), शिक्षा (54 किलो), पूनम (60 किलो) साक्षी (63 किलो), अनुपमा (81 किलो) और नुपूर (81 प्लस) ने भी फाइनल में प्रवेश किया ।

पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा (57 किलो) और विश्व चैम्पियनशिप कांस्ज्ञ पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किलो) भी फाइनल में पहुंच गई ।

मनीषा ने आरएसपीबी की सोनिया लाठेर को 4 . 1 से मात दी और अब हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी से खेलेंगी । वहीं सिमरनजीत ने एआईपी की क्रोस मांगेहसांगी को 5 . 0 से हराया । अब उनका सामना आरएसपीबी की पूनम से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\