एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: एकतरफा प्रेम में निराश होकर प्रेमी ने युवती सहित 3 लोगों की गोली मारकर की हत्या, खुद भी मौत को लगाया गले

एकतरफा प्रेम प्रसंग में चोट खाये 22 वर्षीय युवक ने एक युवती सहित तीन लोगों की शनिवार को कथित रुप से गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोलीमार ली.

Madhya Pradesh: एकतरफा प्रेम में निराश होकर प्रेमी ने युवती सहित 3 लोगों की गोली मारकर की हत्या, खुद भी मौत को लगाया गले
(पिस्तौल) प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भोपाल: एकतरफा प्रेम प्रसंग में चोट खाये 22 वर्षीय युवक ने एक युवती सहित तीन लोगों की शनिवार को कथित रुप से गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोलीमार ली. आमला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुनील लता ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर आमला कस्बे में दोपहर करीब दो बजे हुई.  जहां आरोपी भानु ठाकुर (Bhanu Thakur)  दो पिस्तौल लेकर 25 वर्षीय युवती के घर में घुसा और वहां अंधाधुंध गोलियां चलायीं.

अधिकारी ने बताया कि ठाकुर ने घर में मौजूद युवती, उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई और 18 वर्षीय पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस के अनुसार, युवती के परिवार वालों ने ठाकुर के खिलाफ युवती का पीछा करने और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने दिन में ठाकुर को थाने बुलाया और युवती के पास जाने से मना किया था. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: संभल में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकुशी

अधिकारी ने बताया कि थाने से निकलने के बाद आरोपी युवती के घर गया और दरवाजा बंद कर अंदर गोली चला दी। आरोपी ने एक वीडियो भी लिया और उसे फेसबुक पर अपलोड कर उसमें पुलिस को टैग किया। वीडियो में ठाकुर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह इस कृत्य के लिये स्वयं को जिम्मेदार मानता है और अपने परिवार से माफी मांगता है.

लता ने बताया कि ठाकुर ने राकेश हारोड़े (27) का भी नाम लिया जिसने उसे पिस्तौल उपलब्ध कराई थी.  पुलिस ने हारोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).