देश की खबरें | भारत को खेलों की महाशक्ति बनने के लिये ‘खेल विज्ञान’ का समर्थन किया लवलीना ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को लगता है कि देश के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में पूर्ण रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जरूरत है ताकि भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट में और अधिक पदक जीत सकें।

नयी दिल्ली, 26 मार्च तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को लगता है कि देश के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में पूर्ण रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जरूरत है ताकि भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट में और अधिक पदक जीत सकें।

लवलीना भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वैश्विक खेल सम्मेलन ‘स्कोरकार्ड 2022’ के मौके पर बोल रही थीं जिसमें चर्चा की गयी कि भारत कैसे खेलों में प्रगति कर सकता है।

लवलीना ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारत में काफी प्रतिभा मौजूद है और भारतीय खिलाड़ी दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनती हैं। मुझे लगता है कि ट्रेनिंग प्रणाली को पूरी तरह से वैज्ञानिक रूप लेने की जरूरत है ताकि हम और अधिक पदक जीत सकें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में हमने काफी विकास किया है और वैज्ञानिक ट्रेनिंग भी शुरू हुई है लेकिन हमें इसे जमींनी स्तर से ही लागू करने की जरूरत है। भारत सरकार इन दिनों खेलों के लिये बहुत कुछ कर रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस समर्थन के बिना यहां तक नहीं पहुंच सकती थी। ’’

साथ ही लवलीना ने कहा, ‘‘खेलों को शुरू से ही स्कूल में नियमित विषय बनना चाहिए जो ग्रेजुएशन तक रहना चाहिए और खेल विज्ञान इसके लिये अहम होना चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\