देश की खबरें | ‘लव जिहाद’ गंभीर समस्या, राज्यों को कार्रवाई करनी चाहिए: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने रविवार को ‘‘लव जिहाद’’ को एक गंभीर समस्या करार दिया और पार्टी शासित राज्यों द्वारा इसके खिलाफ कानून बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भाजपा ने रविवार को ‘‘लव जिहाद’’ को एक गंभीर समस्या करार दिया और पार्टी शासित राज्यों द्वारा इसके खिलाफ कानून बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे भाजपा-शासित राज्यों ने ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून बनाए जाने का इरादा स्पष्ट किया है। मालूम हो कि ‘‘लव जिहाद’’ हिन्दुत्व समर्थक समूहों द्वारा गढ़ा गया शब्द है जिसका आशय हिन्दू लड़कियों को कथित तौर पर विवाह का स्वांग कर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किये जाने से है।

यह भी पढ़े | Night Curfew in Gujarat: गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अहमदाबाद-सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से सख्ती के साथ लागू होगा नाईट कर्फ्यू.

विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने की भाजपा की कोशिश बताया है और कहा है कि ऐसा कोई भी कानून संविधान के खिलाफ होगा।

इस सिलसिले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लव जेहाद गंभीर समस्या है। कई माताओं और बहनों को इसके दुष्परिणाम भी झेलने पड़े हैं। यह राज्य का विषय है और प्रदेश की सरकारों को इसके बारे में कानून बनाना चाहिए। प्रदेश सरकारें इसकी चिंता कर रही हैं और करेंगी भी।’’

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सोनभद्र और मिर्जापुर में इको-टूरिज्म को देंगे बढ़ावा.

कुछ भाजपा नेताओं की दूसरे धर्म में हुई शादियों का हवाला देकर ‘‘लव जिहाद’’ के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भगवा पार्टी पर निशाना साधे जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि बघेल को पहले यह बताना चाहिए कि वह जिन वादों के साथ सत्ता में आए थे उनका क्या हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों का कर्जा माफ करेंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे, बोनस देंगे जैसे वादे उन्होंने किए थे। लोग आज वहां दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से सरकार चल रही है वह कुशासन और भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई है। छत्तीसगढ सरकार और बघेल पर लोगों का विश्वास नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now