देश की खबरें | तीन दिसंबर को राजस्थान में खिलेगा कमल, ‘अंडर करंट’ भाजपा के पक्ष में: वसुंधरा राजे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को भरोसा जताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होगी और तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ‘‘कमल खिलेगा।’’
जयपुर, 25 नवंबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को भरोसा जताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होगी और तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ‘‘कमल खिलेगा।’’
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ‘‘अंडर करंट’’ संबंधी बयान पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, ‘‘मैं उनसे सहमत हूं। वास्तव में ‘अंडर करंट’ है लेकिन भाजपा के पक्ष में है। तीन दिसंबर को कमल खिलेगा।’’
इससे पहले गहलोत ने जोधपुर में कहा था कि ऐसा लगता है कि एक ‘‘अंडर करंट’’ है और राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।
राजे ने मतदाताओं, विशेषकर नये मतदाताओं से वोट डालने का आह्वान किया।
राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 199 पर मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।
जोशी ने चित्तौड़गढ़ में ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘कांग्रेस ने पांच साल के अपने शासन काल में लोगों को धोखा दिया और केवल भ्रष्टाचार किया। मतदाता आज मतदान में इसका जवाब देंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)