देश की खबरें | बरनाला में भी कमल खिलेगा: भाजपा नेता केवल ढिल्लों

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरनाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन विकास का पर्याय है और लोग इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं।

बरनाला, 12 नवंबर बरनाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन विकास का पर्याय है और लोग इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं।

ढिल्लों ने विश्वास जताया कि वे उपचुनाव में जीत हासिल करेंगे।

पूर्व विधायक ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और आम आदमी पार्टी (आप) तथा कांग्रेस एक-दूसरे से मिली हुई हैं।

बरनाला विधानसभा सीट ‘आप’ विधायक गुरमीत सिंह हेयर के संगरूर लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद खाली हुई है।

हेयर ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में बरनाला सीट पर जीत हासिल की थी।

बरनाला सीट पर ढिल्लों का मुकाबला कांग्रेस के कुलदीप सिंह काका ढिल्लों, ‘आप’ के हरिंदर सिंह धालीवाल, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार गोविंद सिंह मान और ‘आप’ के बागी व निर्दलीय उम्मीदवार गुरदीप सिंह बठ से है।

ढिल्लों ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “रेलवे अंडरब्रिज और सड़कों का जाल बिछाया गया। हमने गांवों में कई विकास परियोजनाएं शुरू कीं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\