शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को 5.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को 2,002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत गिरकर 31,715.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 31,632.02 अंक तक नीचे चला गया था।
नयी दिल्ली, चार मई शेयर बाजारों में सोमवार को हुई भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को 5.82 लाख करोड़ रुपये की पूंजी का नुकसान हुआ है। सोमवार को बीएसई के संवेदी सूचकांक में 2,002 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को 2,002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत गिरकर 31,715.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 31,632.02 अंक तक नीचे चला गया था।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका पर नये शुल्क लगाने की धमकी दी है। ’’
उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर भी ऐसी कई वजह रही हैं जिससे कारोबारी धारणा कमजोर पड़ी है। कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम, वाहन कंपनियों की अप्रैल बिक्री शून्य रहना और लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह और बढ़ना ऐसे प्रमुख कारण रहे हैं जिनसे बाजार में गिरावट का रुख रहा।
शेयर बाजार में गिरावट के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 5,82,695.93 करोड़ रुपये घटकर 1,23,58,924.89 करोड़ रुपये रह गया।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे बड़ा नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। इसका शेयर मूलय 11 प्रतिशत गिर गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट रही। हालांकि, बढ़त पाने वाले शेयरों में भारती एयरटेल और सन फार्मा प्रमुख रहे।
एशियाई और यूरोपीय बाजारों की गिरावट का भी घरेलू शेयर बाजारों की गिरावट में बड़ा योगदान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

