ताजा खबरें | लोस: राहुल को बोलने का मौका देने की मांग को लेकर कांग्रेस सदस्यों का हंगामा, बैठक 12 बजे तक स्थगित
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में राहुल गांधी को सत्तापक्ष के आरोपों के संदर्भ में सदन में अपनी बात रखने का मौका देने की मांग करते हुए हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
नयी दिल्ली, 24 मार्च कांग्रेस सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में राहुल गांधी को सत्तापक्ष के आरोपों के संदर्भ में सदन में अपनी बात रखने का मौका देने की मांग करते हुए हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही कांग्रेस सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मांग करने लगे कि राहुल गांधी को सत्तापक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब देने का मौका दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में लंदन में दिए गए राहुल गांधी के एक बयान को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सरकार के कुछ अन्य मंत्रियों ने कांग्रेस नेता पर विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया था और उनसे माफी की मांग की थी।
सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य पिछले दो सप्ताह से इस मुद्दे पर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे हैं।
सदन में आज राहुल गांधी मौजूद थे। इससे एक दिन पहले ही सूरत की एक एक अदालत ने मानहानि के मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि उन्हें बाद में जमानत दे दी गयी।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए आसन से कुछ कहना चाहा। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर हंगामा कर रहे थे और फिर वे आसन की तरफ बढ़ने लगे।
बिरला ने सदस्यों से शांत होने और सदन चलने देने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि सदन चले। सदन नहीं चलता है तो मेरा मन दुखी होता है। आप लोग सदन चलने दें।’’
हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब एक मिनट के अंदर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

