देश की खबरें | लॉर्ड वेलस्ली ने मराठाओं की रणनीति अपनाकर नेपोलियन को हराया: ब्रिटेन सेना के पूर्व अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन सेना के पूर्व अधिकारी ने कहा कि लॉर्ड आर्थर वेलस्ली के नेतृत्व वाली सेनाओं ने मराठाओं की रणनीति अपनाकर वर्ष 1815 में वाटरलू की निर्णायक लड़ाई में फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट को हराया था। इस रणनीति को वेलस्ली ने महाराष्ट्र में हुई लड़ाई में देखा था।

अकोला, 24 नवंबर ब्रिटेन सेना के पूर्व अधिकारी ने कहा कि लॉर्ड आर्थर वेलस्ली के नेतृत्व वाली सेनाओं ने मराठाओं की रणनीति अपनाकर वर्ष 1815 में वाटरलू की निर्णायक लड़ाई में फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट को हराया था। इस रणनीति को वेलस्ली ने महाराष्ट्र में हुई लड़ाई में देखा था।

ब्रिटेन सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी मेजर गॉर्डन कोरिगन (81) ने अपने देश के नागरिकों के एक समूह के साथ बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में अकोला जिले के सिरसोली गांव का दौरा किया जहां वर्ष 1803 में मराठाओं और ब्रिटेन की सेना के बीच लड़ाई हुई थी।

समूह ने लड़ाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और इस दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले ब्रिटिश सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए युद्धस्थल का दौरा किया।

सिरसोली में हुई लड़ाई को अरगांव के युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। कैप्टन केन के नेतृत्व और लॉर्ड वेलस्ली की उपस्थिति में ब्रिटेन की सेना ने मराठाओं के खिलाफ सात दिनों तक 23 से 29 नवंबर, 1803 में लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजों के खिलाफ मराठा सैनिकों ने पारंपरिक हथियारों से मुकाबला किया था।

मराठा सेना का नेतृत्व नागपुरकर भोसले ने किया था। वहीं, मराठाओं की ओर से कार्तजीराव जेले ने कैप्टन केन को मार दिया था लेकिन उनके प्राण भी चले गए थे। हालांकि इस लड़ाई में ब्रिटेन की सेना ने मराठाओं को हरा दिया था।

मेजर कोरिगन ने यात्रा के दौरान कहा,''इस लड़ाई के बाद लॉर्ड वेलस्ली को वापस इंग्लैंड भेज दिया गया था। वेलस्ली ने वाटरलू की लड़ाई में सिरसोली की लड़ाई में मराठों द्वारा इस्तेमाल की गई रणनीति का इस्तेमाल कर नेपोलियन को हराया।''

सेवानिवृत्त मेजर के अनुसार, सिरसोली की लड़ाई और मराठाओं द्वारा अपनाई गई रणनीति का उल्लेख लॉर्ड वेलस्ली द्वारा लिखी गई पुस्तकों में किया गया है। वहीं, बीते 220 वर्षों से ब्रिटिश नागरिक हर नवंबर में सिरसोली आते रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज