एजेंसी न्यूज

Ranchi: 'भगवान राम सबके हैं, सिर्फ हिंदुओं के नहीं', उलगुलान न्याय महारैली में बोले फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि सभी लोगों के हैं.

Ranchi: 'भगवान राम सबके हैं, सिर्फ हिंदुओं के नहीं', उलगुलान न्याय महारैली में बोले फारूक अब्दुल्ला
Farooq Abdullah | PTI

रांची, 21 अप्रैल: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि सभी लोगों के हैं. अब्दुल्ला रांची में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 'उलगुलान न्याय महारैली' को संबोधित कर रहे थे. यह भी पढ़ें: Bihar : सीएम नीतीश कुमार पर भड़की मीसा भारती, कहा - उनके पास विकास पर बोलने के कुछ नहीं,इसलिए केवल लालू परिवार पर ही वे बोलते है -Video

उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘वे भगवान राम को बेच रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे उन्हें लेकर आए हैं. वे भगवान राम को नहीं जानते. वे केवल हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व के हैं. राम सबके हैं, लेकिन उन्होंने राम को अपना बना लिया है और दावा किया है कि वह केवल उनके हैं.”

अब्दुल्ला ने भगवा पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गई है. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया है.’’

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. अब्दुल्ला ने लोगों से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि देश और लोकतंत्र को बचाया जा सके. रैली में कुल 28 दलों ने हिस्सा लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).