देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के दीघा और महेश में स्थित मंदिरों में भगवान जगन्नाथ के स्नान की रस्में शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा और हुगली जिले के महेश में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को पवित्र 'स्नान यात्रा' उत्सव शुरू हुआ जो वार्षिक रथ यात्रा से पहले अनुष्ठानों की शुरुआत का प्रतीक है।

कोलकाता, 11 जून पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा और हुगली जिले के महेश में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को पवित्र 'स्नान यात्रा' उत्सव शुरू हुआ जो वार्षिक रथ यात्रा से पहले अनुष्ठानों की शुरुआत का प्रतीक है।

इस वर्ष रथयात्रा 27 जून को शुरू होगी।

दीघा के जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था।

राज्य के सबसे पुराने जगन्नाथ मंदिर स्थल महेश में भी 'स्नान यात्रा' शुरू हो गई।

भगवान जगन्नाथ के स्नान अनुष्ठान को देखने के लिए दोनों स्थानों पर सैकड़ों भक्त एकत्रित हुए।

कोलकाता स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के प्रवक्ता राधारमण दास ने बताया कि दीघा में श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की मूर्तियों को 108 पवित्र तीर्थ स्थलों से एकत्रित जल और अन्य पवित्र पदार्थों से स्नान कराया जाएगा।

राज्य सरकार ने दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी इस्कॉन को दी है।

दास ने कहा कि बनर्जी ने इस अवसर पर प्रसाद के रूप में अपने कोलकाता स्थित आवास के पेड़ों से आम और कटहल भेजे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट