एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास गाजियाबाद निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 50 लाख रुपये लूट लिये गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये की लूट

नयी दिल्ली, 12 जून पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास गाजियाबाद निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 50 लाख रुपये लूट लिये गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर पांडव नगर इलाके में हुई।

पीड़ित मोहित शर्मा और अरुण त्यागी पश्चिमी दिल्ली में किसी से पैसे एकत्र करने के बाद मोटरसाइकिल से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वे मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचने वाले थे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने बंदूकें लहराते हुए दोनों को रुकने का निर्देश दिया।

जैसे ही शर्मा और त्यागी ने भागने का प्रयास किया, लुटेरों ने उन्हें अपनी बाइक से टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गए और इस हाथापाई में एक आरोपी भी संतुलन खोकर गिर गया।

इसके बाद तीन लुटेरे नकदी से भरा उनका बैग लेकर फरार हो गया लेकिन तीसरे लुटेरे को पकड़कर राहगीरों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).