देश की खबरें | वसूली मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे पुलिस ने वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
मुंबई, 12 अगस्त ठाणे पुलिस ने वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है।
लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है।
वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
तन्ना ने आरोप लगाया है कि सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)