देश की खबरें | अवैध ऋण ऐप संचालित करने वाले 3 चीनी नागरिकों के खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आप्रवासन ब्यूरो ने भारत में अवैध डिजिटल ऋण ऐप संचालित करने के आरोप में तीन चीनी नागरिकों के खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 18 जुलाई आप्रवासन ब्यूरो ने भारत में अवैध डिजिटल ऋण ऐप संचालित करने के आरोप में तीन चीनी नागरिकों के खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा से इस संबंध में अनुरोध मिलने के बाद यह नोटिस जारी किया गया।

इस महीने की शुरुआत में ऐसे ही एक आरोप में एक अन्य चीनी नागरिक के खिलाफ भी ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया गया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार "वे गिरोह से संबद्ध हैं और मुख्य आरोपी हैं... आरोपी व्यक्ति अवैध रूप से डिजिटल ऋण ऐप संचालित कर रहे थे।" इसमें कहा गया है कि देश भर में ऐप के "पीड़ितों" की संख्या एक लाख से अधिक है।

इसमें कहा गया है कि "सबूतों के अनुसार वे लोग इंडोनेशिया, श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में इसी तरह के घोटालों में शामिल रहे हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\