एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिमोत्तर एवं मध्य भारत में लू जारी रहेगी, मानसून थोड़ा आगे बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमोत्तर भारत एवं मध्य भारत मंगलवार को लू की चपेट में रहे तथा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म स्थान रहा। शुक्रवार तक ऐसी गर्मी से किसी राहत के आसार नहीं हैं।

देश की खबरें | पश्चिमोत्तर एवं मध्य भारत में लू जारी रहेगी, मानसून थोड़ा आगे बढ़ा

नयी दिल्ली, सात जून पश्चिमोत्तर भारत एवं मध्य भारत मंगलवार को लू की चपेट में रहे तथा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म स्थान रहा। शुक्रवार तक ऐसी गर्मी से किसी राहत के आसार नहीं हैं।

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कम से कम 37 शहरों एवं नगरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर रहा।

इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम एवं पश्चिम मध्य हिस्सों में आगे बढ़ा।

मानसून के कम से कम अगले एक सप्ताह में कमजोर रहने के आसार हैं और 15 जून के उपरांत उसके रफ्तार पकड़ने के बाद अच्छी वर्षा की संभावना है।

दिल्ली के आधार स्टेशन, सफदरजंग स्थित वेधशाला, में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिमोत्तर एवं मध्य भारत में अधिकतम तामपान में किसी बड़े बदलाव की कोई गुजाइंश नहीं है तथा उसके बाद पारा दो से तीन डिग्री तक लुढक सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘‘जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाण-दिल्ली और पूर्वी मध्यप्रदेश में 7-9 जून के दौरान अलग अलग स्थानों पर लू की आशंका है।’’

उसने कहा कि उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम मध्यप्रदेश में बुधवार को लू का अहसास हो सकता है जबकि अरब सागर से दक्षिण प्रायद्वीप भारत की ओर पछुआ हवा चलने के कारण कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों तक गरज के बौछारें/ आसमान में बिजली चमक सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).