देश की खबरें | लोकायुक्त छापे: खनिज अधिकारी के बंगले और सामान की कीमत 2.53 करोड़ आंकी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकायुक्त पुलिस ने आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में जारी जांच के दौरान एक खनिज अधिकारी के परिवार के तीन मंजिलों वाले आलीशान बंगले और इसमें मिले सामान की कुल कीमत 2.53 करोड़ रुपये आंकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्य प्रदेश), दो सितंबर लोकायुक्त पुलिस ने आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में जारी जांच के दौरान एक खनिज अधिकारी के परिवार के तीन मंजिलों वाले आलीशान बंगले और इसमें मिले सामान की कुल कीमत 2.53 करोड़ रुपये आंकी है।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बुधवार को बताया कि जिला खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के ठिकानों पर मंगलवार को मारे गये छापों के दौरान शहर के बॉयपास रोड की एक कॉलोनी स्थित बंगला सील कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | Aaditya Thackery: महाराष्ट्र सरकार केव मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, आरे के जंगल के 600 एकड़ जमीन पर IFA की धारा लागू करने का निर्णय, घोषित होगा फारेस्ट.

उन्होंने बताया कि यह आलीशान बंगला खन्ना की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है। लेकिन फिलहाल इसमें उनके परिवार का कोई भी सदस्य निवास नहीं कर रहा है।

डीएसपी ने बताया कि बुधवार को गवाहों की उपस्थिति में बंगले की तलाशी लिये जाने पर इसकी और इसमें मिले सामान की कुल कीमत 2.53 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में 142 मरीज पाए गए: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बघेल ने बताया कि बंगले का लागत मूल्य 1.41 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि इसमें मिले सामान की कीमत का मूल्यांकन 1.12 करोड़ रुपये किया गया है।

उन्होंने बताया कि आलीशान बंगले के महंगे सामानों में लिफ्ट, होम थियेटर और केन्द्रीयकृत एयर कंडीशनर शामिल हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने भारी भ्रष्टाचार के संदेह में खन्ना के इंदौर और भोपाल के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे थे।

अधिकारियों ने बताया कि छापों में नौ लाख रुपये से ज्यादा की नकदी मिली थी। इसके साथ ही खनिज अधिकारी की वैध आय से कहीं ज्यादा चल-अचल संपत्ति के सुराग पाये गये थे।

उन्होंने बताया कि खन्ना पिछले पांच साल से इंदौर में जिला खनिज अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। हाल ही में राज्य सरकार ने उनका तबादला इंदौर से श्योपुर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू