देश की खबरें | लोकायुक्त ने मेघालय सरकार को अवैध कोयला खनन मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकायुक्त ने मेघालय सरकार को राज्य में कोयले के अवैध खनन और परिवहन के कथित सरगना को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश करने का निर्देश दिया है।

शिलांग, 18 मार्च लोकायुक्त ने मेघालय सरकार को राज्य में कोयले के अवैध खनन और परिवहन के कथित सरगना को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश करने का निर्देश दिया है।

लोकायुक्त अध्यक्ष पीके मुशाहारी ने विपक्ष के नेता मुकुल संगमा की एक याचिका का निस्ताकरण करते हुए बुधवार को यह निर्देश दिया।

संगमा ने आरोप लगाया था कि एमएमडीआर अधिनियम,1957 का उल्लंघन करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण के प्रतिबंधों का पूर्ण रूप से उल्लंघन करते हुए अवैध खनन किया जा रहा है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ख्लीएहरनगनाह में 1,41,000 मेट्रिक टन कोयला गायब हो गया और जरूर ही इसे अवैध तरीके से उठा कर कहीं भेज दिया गया होगा। इससे राजस्व का भारी नुकसान हुआ।

लोकायुक्त अध्यक्ष के आदेश में कहा गया है, ‘‘कोयले के अवैध खनन और परिवहन के सरगना का पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी की स्वतंत्र जांच से ही इसका खुलासा हो सकता है। ’’

लोकायुक्त के मुताबिक पूरे समाज के फायदे के लिए, खासतौर पर आर्थिक हित के लिए राज्य सरकार से इस पर फैसला करने की उम्मीद की जाती है।

लोकायुक्त ने यह भी कहा कि पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर यह मांग की जा रही है कि कोयले के इस तरह के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाई जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी