एजेंसी न्यूज

लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम विधानसभा के 50 साल पूरे होने पर बधाई दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को मिजोरम विधानसभा की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी.

लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम विधानसभा के 50 साल पूरे होने पर बधाई दी
अध्यक्ष ओम बिरला (Photo Credits: twitter )

आइजोल, 11 मई : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को मिजोरम विधानसभा की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी.मिजोरम विधानसभा के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सेलो ने बिरला के संदेश को पढ़ा.

बिरला को स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो पाए. बिरला ने अपने संदेश में कहा कि मिजोरम भारत की ‘एक्ट-ईस्ट’ नीति में सेतु है, जो देश के महत्वपूर्ण व्यापार और म्यांमा व बांग्लादेश के साथ संपर्क संबंध बनाता है. यह भी पढ़ें : Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश के सुन्नापल्ली सी हार्बर में एक रहस्यमयी गोल्डन रथ बहकर आया, देखें वीडियो

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य में एक अद्वितीय और विशिष्ट स्थान रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).