ताजा खबरें | लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से बैठकर बोलने, सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदस्यों से कोरोना वायरस महामारी की अभूतपूर्व स्थिति के मद्देनजर अपनी सीट पर बैठ कर बोलने और सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने की अपील की ।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदस्यों से कोरोना वायरस महामारी की अभूतपूर्व स्थिति के मद्देनजर अपनी सीट पर बैठ कर बोलने और सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने की अपील की ।

संसद का 18 दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया और यह बिना किसी अवकाश के दो पालियों में चलेगा । सोमवार को सत्र के पहले दिन लोकसभा की बैठक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली और राज्यसभा की बैठक दोपहर बाद 3 बजे से शुरू हुई। मंगलवार से लोकसभा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी ।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | बिकवाली दबाव से बाजार 98 अंक लुढ़का, लेकिन आईटी शेयरों में रही चमक.

सूत्रों ने बताया कि आज लोकसभा में 359 सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सामाजिक दूरी की अनुपालना के मद्देनजर लोकसभा के सदस्यों को उच्च सदन में बैठने की अनुमति देने और राज्यसभा के सदस्यों को निचले सदन में बैठना सुगम बनाने के लिये नियमों एवं प्रक्रियाओं में ढील दी गई है ।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | ओटीटी सेवाओं के लिये नियामकीय व्यवस्था का सुझाव देने को लेकर यह उपयुक्त समय नहीं: ट्राई.

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के हिस्से के तहत दोनों सदनों के चैम्बरों और दीर्घाओं को उस समय लोकसभा का हिस्सा माना जायेगा, जब इस सदन की कार्यवाही चल रही होगी।

बिरला ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब ऐसी व्यवस्था की जा रही है। सदस्यों को बैठकर बोलने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि सांसदों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाये गए हैं और कुछ सदस्यों को दीर्घाओं में बैठने का स्थान आवंटित किया गया है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो सके और सदन का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

बिरला ने कहा कि यह तय किया गया है कि सदस्य बैठकर अपनी बात रखेंगे । यह हालांकि कठिन होगा लेकिन कोविड-19 और कुछ विशेषज्ञों की राय के बाद यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि सदन में डिजिटलीकरण का प्रयास किया गया है और इस संबंध में एक एप भी तैयार किया गया है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\