ताजा खबरें | लोकसभा ने डेसमंड टूटू, डेविस सासोली, पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका में नस्ली भेदभाव के विरुद्ध न्याय और मानवाधिकारों के संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले सक्रिय कार्यकर्ता आर्चबिशप डेसमंड टूटू तथा इतालवी पत्रकार एवं यूरोपीय संघ की संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली को श्रद्धांजलि दी गई ।
नयी दिल्ली, दो फरवरी लोकसभा में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका में नस्ली भेदभाव के विरुद्ध न्याय और मानवाधिकारों के संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले सक्रिय कार्यकर्ता आर्चबिशप डेसमंड टूटू तथा इतालवी पत्रकार एवं यूरोपीय संघ की संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली को श्रद्धांजलि दी गई ।
अपराह्न चार बजे निचले सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले आर्चबिशप डेसमंड टूटू तथा यूरोपीय संघ की संसद के तत्कालीन अध्यक्ष डेविड सासोली के निधन की जानकारी दी ।
उन्होंने सदन को पूर्व सदस्यों डी एन पटोडिया और बृजराज सिंह कोटा तथा मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन की भी जानकारी दी ।
बिरला ने बताया कि डेसमंड टूटू को विश्व शांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2005 में गांधी शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था ।
उन्होंने कहा कि डेसमंड टूटू का 26 दिसंबर 2021 को 90 साल की उम्र में निधन हो गया था। सासोली का निधन 11 जनवरी 2022 को इटली में हुआ था ।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंडित बिरजू महाराज ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य को दुनिया भर में नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्हें पद्म विभूषण प्रदान किया गया था। उन्हें ‘कोरियोग्राफी’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत लोगों के सम्मान में कुछ पल का मौन रखा।
दीपक वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

