ताजा खबरें | लोकसभा: विपक्षी सदस्य ने की गडकरी की तारीफ, लोकसभा अध्यक्ष ने भी प्रशंसा में की टिप्पणी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में बृहस्पतिवार को जहां विपक्षी शिवसेना (उबाठा) के एक सदस्य ने देशभर में सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सड़क परिवहन मंत्री की सराहना करते हुए टिप्पणी की।

नयी दिल्ली, 27 मार्च लोकसभा में बृहस्पतिवार को जहां विपक्षी शिवसेना (उबाठा) के एक सदस्य ने देशभर में सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सड़क परिवहन मंत्री की सराहना करते हुए टिप्पणी की।

सदन में प्रश्नकाल में महाराष्ट्र के परभनी से शिवसेना (उबाठा) के सदस्य संजय जाधव ने गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वह महाराष्ट्र के ऐसे सुपुत्र हैं जिन्होंने देशभर में सड़कों पर बहुत काम किया है।’’

गडकरी ने जाधव के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सदन को बताया कि इंदौर से हैदराबाद तक एक राजमार्ग बनाया जा रहा है जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से निकलेगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पुणे से अहमदनगर से होते हुए छत्रपति संभाजीनगर के मार्ग पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से एक नया ‘‘ग्रीन अलाइनमेंट’’ तैयार जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एक अभिनव मॉडल है और इसमें सरकार का एक भी रुपया नहीं लगा है।

गडकरी ने कहा कि पुणे से छत्रपति संभाजीनगर का रास्ता अभी छह से सात घंटे में तय होता है, लेकिन इस मार्ग के बनने के बाद दो घंटे में पूरा हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के जवाब के दौरान ही लोकसभा अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘कोई मार्ग बचा है क्या?’’

जम्मू कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से सदस्य अब्दुल रशीद शेख के पूरक प्रश्न के उत्तर में गडकरी ने कहा कि उत्तरी राज्य में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम हो रहा है और 105 सुरंग बनाई जा रही हैं।

गडकरी ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी जोजिला सुरंग का निर्माण भी वहां किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\