शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी लोकसभा की बैठक, बजट पर हुई चर्चा पर जवाब देंगी वित्त मंत्री
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि 13 फरवरी को सदन की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी. बजट सत्र का पहला चरण 29 सितंबर से 13 फरवरी तक चलना है, वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा.
नयी दिल्ली, 12 फरवरी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि 13 फरवरी को सदन की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी. बजट सत्र का पहला चरण 29 सितंबर से 13 फरवरी तक चलना है, वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा. पहले चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है अत: शनिवार को राज्यसभा की बैठक नहीं होगी और लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से होगी.
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘13 फरवरी, शनिवार को सदन की बैठक सुबह 10 बजे से होगी.’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को बजट पर सदन में हुई चर्चा पर जवाब दे सकती हैं. भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों से शनिवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है. लोकसभा में बार-बार टोकाटाकी कर रहे थे अधीर रंजन चौधरी, पीएम मोदी बोले- अब ज्यादा हो रहा है! VIDEO.
गौरतलब है कि बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह नौ बजे और लोकसभा की बैठक शुरू होने का समय शाम चार बजे रहा. कोरोना वायरस के कारण प्रत्येक सदन की बैठक में सदस्यों के सामाजिक दूरी बनाते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था के मद्देनजर समय में यह बदलाव किया गया. सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

