देश की खबरें | लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के तहत 20 मई को पांचवें चरण के लिए कुल 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को संशोधित आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 मई लोकसभा चुनाव के तहत 20 मई को पांचवें चरण के लिए कुल 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को संशोधित आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

आयोग के मुताबिक पांचवें चरण में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक 63 प्रतिशत महिला मतदाताओं की तुलना में 61.48 प्रतिशत पंजीकृत पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ था, जहां 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 5409 मतदाता सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र थे।

बिहार, झारखंड, लद्दाख, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में मतदान प्रक्रिया में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही।

बिहार और झारखंड में पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत का अंतर बहुत अधिक था। बिहार में जहां पात्र पुरुष मतदाताओं में से 52.42 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.58 रहा।

इसी तरह, झारखंड में 58.08 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, जबकि महिलाओं में मतदान प्रतिशत 68.65 रहा।

पश्चिम बंगाल में तृतीय लिंग श्रेणी में पंजीकृत अधिकतम 38.22 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े चुनाव परिणाम के बाद ही उपलब्ध होंगे। डाक मतपत्रों की गिनती और इसे कुल मतदान प्रतिशत में जोड़ा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\