एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव: कर्नाटक की 14 सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 50 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कर्नाटक में 14 लोकसभा सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव: कर्नाटक की 14 सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 50 प्रतिशत मतदान

बेंगलुरु, 26 अप्रैल कर्नाटक में 14 लोकसभा सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक मतदान प्रतिशत लगभग 50.93 प्रतिशत रहा। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और शाम छह बजे समाप्त होगा।

कर्नाटक की इन 14 लोकसभा सीटों में से सबसे अधिक 58.76 प्रतिशत मतदान दक्षिण कन्नड़ में हुआ, इसके बाद उडुपी-चिकमंगलूर में 57.49 प्रतिशत और बेंगलुरु मध्य में सबसे कम 40.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बेंगलुरु दक्षिण में 40.77 प्रतिशत और बेंगलुरु उत्तर में 41.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में कांग्रेस सभी 14 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा ने 11 सीट पर और उसके गठबंधन साझेदार जद(एस) ने तीन सीट - हासन, मांड्या और कोलार सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

इन तीन सीट के अलावा शुक्रवार को जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा हैं उनमें उडुपी-चिकमंगलुरु, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मैसूरु, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण और चिकबल्लापुर शामिल हैं।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और जद (एस) ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और इन दलों ने इन 14 लोकसभा क्षेत्रों में केवल एक-एक सीट हासिल की थी। भाजपा ने 11 में जीत हासिल की थी और मांड्या में पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).