देश की खबरें | लोकसभा चुनाव : 121 उम्मीदवारों ने खुद को बताया निरक्षर, एडीआर की रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव लड़ रहे लगभग 121 उम्मीदवारों ने खुद को निरक्षर घोषित किया है और 359 ने कहा है कि उन्होंने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के विश्लेषण से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 23 मई लोकसभा चुनाव लड़ रहे लगभग 121 उम्मीदवारों ने खुद को निरक्षर घोषित किया है और 359 ने कहा है कि उन्होंने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के विश्लेषण से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों से पता चलता है कि 647 उम्मीदवारों ने अपनी शिक्षा का स्तर 8वीं कक्षा तक बताया है। वहीं, 1,303 उम्मीदवारों ने खुद को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण घोषित किया है और 1,502 उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री है।

विश्लेषण के अनुसार, डॉक्टरेट वाले 198 उम्मीदवार हैं।

एडीआर ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे 8,360 उम्मीदवारों में से 8,337 की शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण किया है।

चुनाव के पहले चरण में, 639 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच बताई, जबकि 836 उम्मीदवार स्नातक स्तर या उससे अधिक पढे लिखे हैं। इसके अतिरिक्त, 36 उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर घोषित किया, 26 ने निरक्षर और चार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का खुलासा नहीं किया।

दूसरे चरण के दौरान, 533 उम्मीदवारों ने अपनी शिक्षा का स्तर 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित किया, जबकि 574 उम्मीदवारों ने स्नातक या उच्चतर शिक्षा प्राप्त होने की सूचना दी। वहीं 37 उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर, आठ ने निरक्षर और तीन ने अपनी शैक्षणिक योग्यता नहीं बताई।

तीसरे चरण में, 639 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच बताई, जबकि 591 उम्मीदवारों ने खुद को स्नातक या उच्चतर शिक्षित बताया। इसके अतिरिक्त, 56 सिर्फ साक्षर हैं और 19 निरक्षर हैं। तीन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का खुलासा नहीं किया।

चौथे चरण के लिए, 644 उम्मीदवारों ने अपनी शिक्षा का स्तर 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित किया, जबकि 944 ने स्नातक या उच्चतर बताया। तीस उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया और 26 ने निरक्षर बताया।

पांचवें चरण में, 293 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच बताई, जबकि 349 ने खुद को स्नातक या उच्च डिग्री वाला बताया। लगभग 20 उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं और पांच निरक्षर हैं। दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का खुलासा नहीं किया।

छठे चरण में, 332 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की, जबकि 487 ने स्नातक या उच्चतर शिक्षा प्राप्त बताया है। 22 डिप्लोमा धारक हैं, 12 उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं और 13 निरक्षर हैं।

सातवें चरण में, 402 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच बताई, जबकि 430 ने खुद को स्नातक या उच्चतर शिक्षित बताया। 20 डिप्लोमा धारक हैं, 26 उम्मीदवार साक्षर हैं और 24 निरक्षर हैं। दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का खुलासा नहीं किया।

चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। मतगणना चार जून को होगी। पांच चरण पूरे हो चुके हैं जबकि छठा और सातवां चरण क्रमशः 25 मई और एक जून को निर्धारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\