लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय सोमवार से कामकाज शुरू करेंगे
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश से यह जानकारी प्राप्त हुई है ।
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालय में सोमवार से कामकाज शुरु हो जायेगा। दोनों सदनों के सचिवालय का कामकाज कोविड-19 के मद्देनजर मार्च के अंतिम सप्ताह से बंद था ।
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश से यह जानकारी प्राप्त हुई है ।
लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालय में 24 मार्च से कामकाज अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था । संसद का बजट सत्र 3 अप्रैल को समाप्त होना था, लेकिन कोरोना संकट के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही निर्धारित समय से पहले ही स्थगित कर दी गई थी ।
राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय के अधिकारिक आदेश के अनुसार, यह सोमवार से काम करना शुरू कर देगा और सभी संयुक्त सचिव स्तर और उसके उपर के अधिकारी कार्यालय से काम करेंगे ।
इनके अलावा अन्य अधिकारी बारी-बारी से काम करेंगे ।
आदेश में आगे कहा गया है कि कार्यालय से काम करते हुए सचिवालय के कर्मचारी सामाजिक दूरी की व्यवस्था का पालन करेंगे ।
ई-कार्यालय में फाइल इलेक्ट्रानिक माध्यम से भेजे जायेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

