जरुरी जानकारी | लोढ़ा डेवलपर्स ने अप्रैल-जून में पांच भूखंडों का किया अधिग्रहण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए अप्रैल-जून तिमाही में मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरू में पांच भूखंडों का अधिग्रहण किया है, जिनकी कुल राजस्व क्षमता 22,700 करोड़ रुपये है।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए अप्रैल-जून तिमाही में मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरू में पांच भूखंडों का अधिग्रहण किया है, जिनकी कुल राजस्व क्षमता 22,700 करोड़ रुपये है।
लोढ़ा डेवलपर्स ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में ने कहा, ‘‘ 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में हमने मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु में 22,700 करोड़ रुपये के जीडीवी (सकल विकास मूल्य) के साथ पांच नई परियोजनाएं जोड़ीं।’’
कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि ये भूखंड सीधे अधिग्रहित किए गए या उसने भूस्वामियों के साथ साझेदारी की थी।
लोढ़ा डेवलपर्स (पूर्व में मैक्रोटेक डेवलपर्स) ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए 10 भूखंडों का अधिग्रहण किया था जिसका कुल विक्रय मूल्य 23,700 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 25,000 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाएं जोड़ने के अपने लक्ष्य का 90 प्रतिशत से अधिक हासिल कर लिया है।
मुंबई स्थित लोढ़ा डेवलपर्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

