चंडीगढ़, 27 जून टिड्डियों का दल हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचा और उसका एक हिस्सा वहां रह गया जबकि बाकी हिस्सा झज्जर होते गुड़गांव मुड़ गया और इस ‘मिलेनियम सिटी ’के आसमान में फैल गया। उसके मद्देनजर अधिकारियों ने जरूरी उपाय किये।
अधिकारियों के अनुसार राजस्थान से पहुंचा टिड्डियों का यह दल महेंद्रगढ़ जिले से गुजरते हुए शुक्रवार शाम रेवाड़ी जिले के जतुसाना और खोल प्रखंडों के विभिन्न गांवों में फैल गया।
यह भी पढ़े | हरियाणा: रोहतक में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
शनिवार को यह दल झज्जर की ओर रवाना हुआ और फिर गुरुग्राम में घुसकर इस ‘मिलेनियम सिटी ’के आसमान में फैल गया। ये टिड्डियां पेड़ों, घरों की छतों आदि स्थानों पर बैठ गयीं। टिड्डियों के हमले से परेशान लेागों ने उनके वीडियो साझा किए।
गुरुग्राम में कई स्थानों पर लोगों ने टिड्डियों के घरों में घुस जाने की आशंका से अपनी खिड़कियां बंद कर लीं। यह दल आठ किलोमीटर लंबा और पांच किलोमीटर चौड़ा था।
यह भी पढ़े | COVID-19 Lockdown Extension: बढ़ते कोरोना संकट के बीच इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, यहां देखें पूरी लिस्ट.
अधिकारियों के अनुसार वैसे ये टिड्डियां गुड़गांव जिले के कुछ हिस्सों में नहीं फैलीं और वे हवा की दिशा में बदलाव के चलते इधर-उधर बिखर गयीं। इससे फसल और अन्य पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
इन खबरों के बीच ये कीड़े रेवाड़ी जिले में जा सकते हैं , गुड़गांव प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और उपायुक्त अमित खत्री के नेतृत्व में रोकथाम के उपायों को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
गुड़गांव जिला प्रशासन ने शुक्रवार को परामर्श जारी कर लोगों से घरों के दरवाजे एवं खिड़कियां बंद रखने की अपील की।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग) संजीव कौशल ने पीटीआई- से कहा, ‘‘महेंद्रगढ़ से टिड्डियों का जो दल गुजरा और रेवाड़ी पहुंचा, वह पांच किलोमीटर लंबा और दो किलोमीटर चौड़ा था। रात में यह दल जतुसाना प्रखंड में था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY