विदेश की खबरें | बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन के तीसरे शहर में लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फरवरी में होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अधिकारियों ने अब आन्यांग शहर में भी लॉकडाउन लगा दिया है जो जियान और तियानजिन के बाद इस तरह के प्रतिबंधों का सामना करने वाला तीसरा शहर है।

बीजिंग, 11 जनवरी फरवरी में होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अधिकारियों ने अब आन्यांग शहर में भी लॉकडाउन लगा दिया है जो जियान और तियानजिन के बाद इस तरह के प्रतिबंधों का सामना करने वाला तीसरा शहर है।

देश के हेनान प्रांत स्थित 55 लाख की आबादी वाले शहर आन्यांग ने अपने महामारी नियंत्रण उपायों को कड़ा किया है।

पर्यटन केंद्र जियान और तियानजिन बंदरगाह शहर के बाद आन्यांग लॉकडाउन का सामना करने वाला तीसरा शहर है, जहां पिछले कुछ दिनों में ओमीक्रोन से जुड़े मामलों का पता चला है। इससे चीन की ‘शून्य कोरोना वायरस मामले नीति’ के लिए खतरा पैदा हुआ है।

आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को बताया कि शनिवार को पहला मामला सामने आने के बाद से आन्यांग में संक्रमण के 84 मामले सामने आए हैं, जो स्थानीय प्रसार से जुड़े हैं।

संक्रमण के मामलों में वृद्धि चार से 20 फरवरी तक होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले हो रही है।

इस बीच, देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि चीनी मुख्य भूमि के विभिन्न स्थानों पर लगभग 200 मामले सामने आए हैं, जिनमें 110 स्थानीय प्रसार से जुड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका