खेल की खबरें | लॉकडाउन खुद पर काम करने के लिये अच्छा मौका रहा : फेलुकवायो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के आल राउंडर एंडिले फेलुकवायो को लगता है कि कोविड-19 के कारण मिले ब्रेक ने उन्हें अपने शरीर पर काम करने का अच्छा मौका मुहैया कराया जिससे उन्हें अपने करियर को लंबे समय तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जोहानिसबर्ग, 26 जून दक्षिण अफ्रीका के आल राउंडर एंडिले फेलुकवायो को लगता है कि कोविड-19 के कारण मिले ब्रेक ने उन्हें अपने शरीर पर काम करने का अच्छा मौका मुहैया कराया जिससे उन्हें अपने करियर को लंबे समय तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी थीं।

यह भी पढ़े | भारतीय आलराउंडर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैन की गाली, मेरा पहला अनुभव.

दक्षिण अफ्रीका को मार्च के मध्य में भारत के दौरे को बीच में ही रद्द करना पड़ा। तब से दक्षिण अफ्रीकी टीम कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेली है।

फेलुकवायो ने ‘स्पोर्ट24’ से कहा, ‘‘इस दौरान मेरे लिये सबसे बड़ी प्रेरणा कोशिश करके बेहतर और मजबूत होने की रही। ’’

यह भी पढ़े | भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं 10 प्रतिशत या फिर पांच प्रतिशत भी बेहतर होता हूं तो इससे लंबे समय तक मुझे फायदा मिलेगा और इससे मेरा करियर लंबा होगा। यह लॉकडाउन मेरे लिये खुद पर काम करने का अच्छा मौका रहा, जिसमें मैंने अपनी फिटनेस और क्रिकेट के बाहर की चीजों पर काम किया। ’’

चौबीस साल का यह खिलाड़ी जनवरी 2018 के बाद से दक्षिण अफ्रीका के लिये लाल गेंद के क्रिकेट में नहीं खेला है। उनकी जगह ड्वेन प्रिटोरियस को शामिल कर लिया गया। लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट पर ध्यान लगाने वाले फेलुकवायो ने कहा कि उन्हें टेस्ट टीम में वापसी करने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\