एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन हिंसा: गुजरात में लूडो का खेल हारने पर पति ने पत्नी को पीटा

यह घटना है, गुजरात के वडोदरा की, जहां एक महिला ने अपने पति को इसलिए लूडो खेलने के लिए राजी किया, ताकि लॉकडाउन के दौरान वह घर के भीतर ही रहे। लेकिन यह प्रयास उस महिला के लिए खतरनाक साबित हुआ, क्योंकि उसका पति हर बार हारने के बाद उसकी कथित रूप से पिटाई करता था, जिससे उसके रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आयी है।

लॉकडाउन हिंसा: गुजरात में लूडो का खेल हारने पर पति ने पत्नी को पीटा
जमात

अहमदाबाद, 28 अप्रैल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान घर में लूडो के खेल में हार जाने के बाद पति ने पत्नी की पिटाई कर दी।

यह घटना है, गुजरात के वडोदरा की, जहां एक महिला ने अपने पति को इसलिए लूडो खेलने के लिए राजी किया, ताकि लॉकडाउन के दौरान वह घर के भीतर ही रहे। लेकिन यह प्रयास उस महिला के लिए खतरनाक साबित हुआ, क्योंकि उसका पति हर बार हारने के बाद उसकी कथित रूप से पिटाई करता था, जिससे उसके रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आयी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताहांत में सामने आई जब वेमाली इलाके कर रहनेवाली महिला ने घरेलू हिंसा के पीड़ितों के लिए निर्धारित ‘अभयम’ हेल्पलाइन पर फोन किया। महिला ने कहा कि उसके पति ने उस पर गंभीर हमला किया है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने अपने पति को घर के अंदर रखने के लिए मोबाइल फोन पर उसे लूडो खेलने के लिए कहा था।

अधिकारी ने कहा कि पति जब-जब खेल में अपनी पत्नी से हारता, तब-तब वह अपनी पत्नी को पीटने लगता, जिससे महिला की रीढ़ में गंभीर चोटें आ गईं। अंतत: महिला को डॉक्टर से संपर्क करना पड़ा।

अभयम के परियोजना समन्वयक चंद्रकांत मकवाना ने कहा, ‘‘महिला की रीढ़ पर चोट लगी और उसे एक डॉक्टर के पास जाना पड़ा। एक बार जब वह वापस आई, तो उसने तुरंत अभयम हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल किया। हमारे कर्मचारी ने दंपत्ति से बात की और महिला से पूछा कि क्या उसे किसी सुरक्षा की जरूरत है। लेकिन उसने मना कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि महिला ने इसके बजाए शहर में ही अपने मायके जाने का फैसला किया।

इसको लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).