लॉकडाउन: रेलवे ने ढाई लाख भोजन के पैकेट राज्यों को देने की पेशकश की
रेल मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल रेलवे ने अपनी विभिन्न रसोइयों से प्रतिदिन ढाई लाख भोजन के पैकेट उन सभी जिलों में देने की पेशकश की है जहां का प्रशासन लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों में वितरित करने के लिए बना बनाया भोजन लेने को तैयार हों।
रेल मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इस संबंध में देशभर के जिलों के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
मंत्रालय की ओर से कहा गया, “मंडल के अनुसार रसोइयों का ब्यौरा राज्यों को दे दिया गया है। प्रतिदिन 2.6 लाख भोजन के पैकेट की पेशकश निर्दिष्ट स्थानों की रसोई की क्षमता को देखते हुए की गई है। आवश्यकता पड़ने पर आपूर्ति बढ़ाने के लिए और रसोइयों का उपयोग किया जाएगा। भोजन के पैकेट 15 रुपये प्रति पैकेट की दर से उपलब्ध होंगे। भुगतान की बात राज्य सरकारों से बाद में की जाएगी।”
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि भोजन की अतिरिक्त मांग का भुगतान भी राज्यों को करना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

