लॉकडाउन: नीतीश ने विशेष ट्रेनें चलाने के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया
मुख्यमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लेने के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया ।
पटना, एक मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के आवागमन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने को लेकर केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लेने के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया ।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्यों की आपसी सहमति और समन्वय से कोटा तथा जयपुर से बिहार के लिये शु्क्रवार रात में विशेष ट्रेन चलायी जायेंगी। इससे वहां फंसे बिहार आने के इच्छुक लोग सुविधापूर्वक बिहार आ सकेंगे।
उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते सुदूरवर्ती राज्यों में फंसे छात्रों, मजदूरों और पर्यटकों को लाने-ले जाने की अनुमति मिलने के बाद जब लोग 2,000 बसें भेजने के बड़े-बड़े दावे कर संकट के समय में राजनीति की रोटी सेंकने लग गए, तब भी राज्य सरकार दृढ़ता के साथ ऐसा अव्यावहारिक और असुरक्षित विकल्प अपनाने को तैयार नहीं हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि गृह मंत्रालय ने प्रवासियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के बिहार के आग्रह को स्वीकार कर 24 घंटे के भीतर अनुमति दे दी। लाखों लोगों को राहत देने वाले निर्णय के लिए गृह मंत्री अमित भाई शाह का आभार।’’
सुशील ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने विशेष ट्रेनें चलने की धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के संघर्ष में देश का साथ नहीं छोड़ा, उन सबकी सहनशीलता को नमन।’’
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

