लॉकडाउन: सूरत में प्रवासी कामगारों ने बेहतर खाने के लिए प्रदर्शन किया

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जमात

सूरत, 16 अप्रैल गुजरात के सूरत शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 100 प्रवासी कामगार एकत्र हो गए और लॉकउाउन के दौरान उन्हें दिए जो रहे भोजन के मुद्दे पर विरोध जताया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य पंडेसरा इलाके में सड़क पर बैठ गए। उनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से थे। उनकी शिकायत थी कि उन्हें दिया जा रहा भोजन उनके स्वाद के अनुसार नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी विधि चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस दल लॉकडाउन का पालन करने के लिए कामगारों को समझाने की खातिर वहां पहुंचा।

चौधरी ने कहा कि यह उनके खाने के बारे में एक छोटा मुद्दा था। स्थिति अब नियंत्रण में है।

कुछ प्रवासियों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनजीओ द्वारा उन्हें दिया जा रहा खाना उनके स्वाद के अनुसार नहीं है, क्योंकि वे मसालेदार और सामिष (नॉन-वेज) खाना पसंद करते हैं।

इससे पहले बुधवार को पंडोल औद्योगिक क्षेत्र में भी सैकड़ों प्रवासी कामगारों ने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\