एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन:जम्मू-कश्मीर प्रशासन देश भर में फंसे अपने लोगों को लाने के लिये विशेष व्यवस्था कर रहा

अब तक 30,000 लोग जम्मू-कश्मीर लौटे हैं।

लॉकडाउन:जम्मू-कश्मीर प्रशासन देश भर में फंसे अपने लोगों को लाने के लिये विशेष व्यवस्था कर रहा
जमात

श्रीनगर, आठ मई जम्मू कश्मीर प्रशासन लॉकडाउन के कारण देश भर में फंसे अपने निवासियों को लाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर रहा है। केंद्र शासित प्रदेश उनका किराया भी वहन करेगा। गृह विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अब तक 30,000 लोग जम्मू-कश्मीर लौटे हैं।

केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग के एक बयान में कहा गया है, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में जम्मू-कश्मीर के फंसे हुए लोगों के लिए ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही ये ट्रेनें आएंगी और इन ट्रेनों को भेजने वाले राज्यों के साथ-साथ रेलवे अधिकारियों के साथ भी आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।’’

बयान में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उनका किराया भी वहन करने का फैसला किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘लौट रहे लोगों को ट्रेन से अपनी यात्रा के लिए कोई भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।’’

बयान में कहा गया कि लौटने वालों को कठुआ में 21 दिन तक पृथक-वास में रखा जाएगा।

फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिये कुछ शर्तों के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनुमति देने के एक दिन बाद 30 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).