खेल की खबरें | ऑकलैंड में लॉकडाउन, एनजेडसी ने पुरूष और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को वेलिंगटन स्थानांतरित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड की पुरूष क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया और महिला टीम के इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को यहां के ईडन पार्क से शनिवार को वेलिंगटन स्थानंतरित कर दिया गया।

ऑकलैंड, 27 फरवरी न्यूजीलैंड की पुरूष क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया और महिला टीम के इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को यहां के ईडन पार्क से शनिवार को वेलिंगटन स्थानंतरित कर दिया गया।

ऑकलैंड में कोविड-19 के नये मामले मिलने के बाद कड़ा लॉकडाउन लागू किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शनिवार को कहा कि दोनों मैचों को अब दर्शकों के बिना खेला जाएगा। इन दोनों मैचों को तीन मार्च को खेला जाना है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ डबल हेडर (पुरूष और महिला टीमों के मैच) को पहले से तय तीन मार्च, बुधवार को खेला जाएगा लेकिन मैदान में दर्शकों के आने की अनुमति नहीं होगी।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘ पांच मार्च को ऑकलैंड में प्रस्तावित डबल हेडर को भी अब वेलिंगटन में दर्शकों के बिना खेला जाएगा।’’

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को घोषणा की कि ऑकलैंड में रविवार सुबह छह बजे से सात दिनों के लिए तीसरे स्तर का लॉकडाउन लागू होगा। तीसरे स्तर के लॉकडाउन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो सकता है।

देश के बाकी हिस्से में दूसरे स्तर का लॉकडाउन लागू है जिसमें दर्शकों के बिना खेलों का आयोजन हो सकता है।

एनजेडसी के बयान के मुताबिक, ‘‘ तौरांगा में सात मार्च को प्रस्ताविक डबल हेडर पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा। दर्शकों पर फैसला सरकार के सलाह पर होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\