देश की खबरें | लॉकडाउन में मुझे अपने खेल की कमियों की पहचान करने में मदद मिली : कोठाजीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर कोठाजीत सिंह ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन से उन्हें अपने खेल की कमियों की पहचान करने में मदद मिली।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर कोठाजीत सिंह ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन से उन्हें अपने खेल की कमियों की पहचान करने में मदद मिली।

कोठाजीत ने कहा कि लॉकडाउन में उन्होंने संयम का महत्व और हर तरह की स्थिति में खुद पर विश्वास रखने की जरूरत के बारे में समझा।

यह भी पढ़े | अमर दुबे के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस हुआ बरामद, श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, संजू दुबे को कानपुर पुलिस ने​ किया गिरफ्तार: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोठाजीत ने कहा, ‘‘लॉकडाउन का दौर मुश्किल समय था। हॉकी के मैदान से दूर रहना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन इस दौरान मैंने चुपचाप बैठकर परिस्थितियों का आकलन करने के महत्व को समझा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने पिछले मैचों की कई फुटेज भी देखी और मैंने कुछ पहलुओं पर गौर भी किया जिन पर मुझे आगामी महीनों में काम करने की जरूरत होगी। ’’

यह भी पढ़े | झारखंड में प्रवासी युवकों पर नक्सलियों की नजर, बेरोजगारों को अपने संगठन में शामिल करने का दे रहे हैं लालच.

भारत की तरफ से 200 से अधिक मैच खेलने वाले इस 28 वर्षीय डिफेंडर ने लॉकडाउन के दौरान के समय का उपयोग अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का मूल्यांकन करने के लिये भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लगभग सात साल से भारतीय टीम के साथ हूं और इसलिए मैंने लॉकडाउन के समय इस पर भी विचार किया कि मैं अपने करियर में कैसे आगे बढ़ा। मुझे निश्चित तौर पर यह अहसास हुआ कि धैर्य बनाये रखना और निरंतर अपने काम में लगे रहना एक खिलाड़ी की जिंदगी के लिये अहम होते हैं। ’’

कोठाजीत ने कहा, ‘‘मौके आएंगे और जाएंगे लेकिन सबसे महत्वपूर्ण हमेशा अपना शत प्रतिशत योगदान देना और मैदान पर हमेशा खुद पर विश्वास बनाये रखना होता है। ’’

मणिपुर के इस खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरू स्थित केंद्र में नियमित फिटनेस ट्रेनिंग करके वह शारीरिक और मानसिक तौर पर तरोताजा बने रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य शारीरिक फिटनेस बनाये रखना था। लगातार व्यायाम से किसी को भी मानसिक और शारीरिक तौर पर तरोताजा बने रहने में मदद मिलती है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\