जरुरी जानकारी | लॉकडाउन: फियो ने सीमापार व्यापार फिर शुरू करने के लिए ममता से हस्तक्षेप की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे भारत-बांग्लादेश व्यापार को फिर शुरू करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

कोलकाता, 28 मई निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे भारत-बांग्लादेश व्यापार को फिर शुरू करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

फियो के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील पटवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 11 मई को सभी तरह का (भूमि एवं बंदरगाह) सीमा व्यापार फिर शुरू करने का आदेश जारी किया था, हालांकि ये अभी तक बहाल नहीं हुआ है और आवश्यक तथा खराब होने वाले सामानों से लदे हजारों ट्रक सड़क और बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

फियो ने कहा कि इससे निर्यात-आयात समुदाय को काफी हद तक नुकसान पहुंचा रहा है, जिसमें अधिकांश छोटे और मझोले कारोबारी हैं।

उन्होंने कहा कि माल की आपूर्ति नहीं होने से निर्यातकों के ऑर्डर रद्द होने के आसार नजर आ रहे हैं, और आयातकों को भी नुकसान होगा।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

पत्र में कहा गया है कि यदि हालात में तुरंत सुधार नहीं हुआ तो कई निर्यातकों को अपने कार्यालय बंद करने पड़ेंगे और वे दिवालिया हो जाएंगे।

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश व्यापार दो मई को रोक दिया गया था। ग्रामीणों को डर था कि ट्रक चालक और मजदूर कोरोना वायरस संक्रमण फैला सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान