देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन जारी, पांच फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में कुछ राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए पांच फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन में छूट बढ़ा दी है। हालांकि, राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

Corona

रायपुर, 31 मई छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए पांच फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन में छूट बढ़ा दी है। हालांकि, राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि राज्य के ऐसे जिले जहां संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है जैसे रायगढ़, जांजगीर और सूरजपुर में प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि ये जिले लॉकडाउन में कुछ छूट की अनुमति दे सकते हैं लेकिन दुकानें शाम छह बजे तक बंद करना होगा।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के जिन जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से कम है वहां लॉकडाउन में कुछ अधिक छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में अब भी सिनेमा हॉल, थिएटर, स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, थीम पार्क और जंगल सफारी जैसे स्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है और इसके साथ ही साथ ही चौपाटी जैसे स्थान भी नहीं खुलेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इन जिलों में सभी दुकानें और बाजार सुबह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे लेकिन शाम छह बजे तक बंद हो जाएंगे। होटल, रेस्तरां, क्लब तथा बार को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। कार्यालयों में वर्ग एक और दो कर्मचारियों की पूर्ण उपस्थिति होगी जबकि निचले कर्मचारियों की 50 फीसदी उपस्थिति होगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण को कम करने के लिए सभी जिलों में ऑनलाइन डिलीवरी और होम डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान सभी जिलों में धारा 144 जारी रहेगा। राज्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेलकूद और राजनीतिक जुलूसों, संगठनों तथा सभाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद राज्य के ज्यादातर जिलों में अप्रैल माह से लॉकडाउन जारी है। राज्य के लगभग सभी जिलों ने आज 31 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य के कुछ जिलों में संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राज्य का औसत संक्रमण दर 3.7 फीसदी है।

राज्य में आज तक 9,71,463 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 9,22,674 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 35,741 मरीज उपचाराधीन हैं तथा वायरस से संक्रमित 13,048 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\