एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन: मुंबई में मास्क नहीं पहनने पर 1330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लॉकडाउन: मुंबई में मास्क नहीं पहनने पर 1330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज
जमात

मुंबई, 21 अप्रैल कोरोना वायरस पर काबू के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर मुंबई पुलिस ने पिछले 13 दिनों में 1330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आठ अप्रैल से मास्क लगाना या कपड़े से चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया था।

नगर निकाय ने चेतावनी दी थी कि अगर लोग सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़कों, अस्पतालों, बाजारों, कार्यालयों आदि में बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि सोमवार (20 अप्रैल) की रात तक पुलिस ने आदेश का पालन नहीं करने पर 1330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले मध्य, पश्चिम और उत्तरी मुंबई क्षेत्रों से हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर 8679 लोगों के खिलाफ 4483 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 5505 लोगों को गिरफ्तार भी किया जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).