जरुरी जानकारी | मांग घटने से स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महंगे दाम पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन, पाम एवं पामोलीन सहित लगभग सभी तेलों के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
नयी दिल्ली, 18 जनवरी महंगे दाम पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन, पाम एवं पामोलीन सहित लगभग सभी तेलों के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
तेल उद्योग सूत्रों के अनुसार शिकागो एक्सचेंज में सोमवार को छुट्टी थी जबकि मलेशिया एक्सचेंज खुला था जहां 0.7 प्रतिशत की तेजी रही। उन्होंने कहा कि मंडियों में ऊंचे भाव पर बाजार में उठाव घटने से तेल तिलहहन कीमतों पर दबाव रहा और भाव हानि दर्शते बंद हुए।
बाजार जानकारों ने कहा कि विदेशों में बाजार टूटने और स्थानीय मांग कमजोर रहने से स्थानीय बाजार में आयातित सहित अन्य तेल तिलहनों के भाव में गिरावट दर्ज हुई। भारत में पिछले सप्ताह सोयाबनी डीगम का आयात शुल्क-मूल्य बढ़ाये जाने के बाद शुक्रवार को शिकागो एक्सचेंज में सोयाबीन डीगम भाव में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट आई थी।
सामान्य कारोबार के बीच सरसों और मूंगफली तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 6,075 - 6,125 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 5,460- 5,525 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,700 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,170 - 2,230 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,860 -2,010 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,990 - 2,105 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,150 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,900 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,880 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 9,480 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,300 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,950 रुपये।
पामोलिन कांडला 10,050 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन तिलहन मिल डिलीवरी 4,675- 4,725 रुपये, लूज में 4,575- 4,610 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

