देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों के हमले में स्थानीय भाजपा नेता घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में उपद्रवदियों के हमले में भाजपा का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चकदाह (पश्चिम बंगाल), तीन जनवरी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में उपद्रवदियों के हमले में भाजपा का एक स्थानीय नेता घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि चकदाह इलाके के सिमुरली-निर्मल पल्ली के भाजपा बूथ अध्यक्ष रतन बर्मन (35) पर शनिवार की रात उपद्रवियों ने उस वक्त हमला किया जब वह अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बर्मन को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल ले गए। उनके हाथ में चोट आई है।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ''गुंडों'' ने बर्मन पर हमला किया। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह इलाके में एक सड़क को अवरुद्ध कर बर्मन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\