जरुरी जानकारी | रिणदाता बैंकों ने रिलायंस कामर्शियल फाइनेंस के लिये बोलियां आमंत्रित कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के रिणदाताओं ने कंपनी की बिक्री के लिये बोलियां आमंत्रित की हैं। एक सार्वजनिक नोटिस में कंपनी की संपत्तियों और जहां है जैसा है आधार पर बिक्री के लिये बोलियां आमंत्रित की गई हैं।

मुंबई, पांच अगस्त रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के रिणदाताओं ने कंपनी की बिक्री के लिये बोलियां आमंत्रित की हैं। एक सार्वजनिक नोटिस में कंपनी की संपत्तियों और जहां है जैसा है आधार पर बिक्री के लिये बोलियां आमंत्रित की गई हैं।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘बैंक आफ बड़ौदा के नेतृत्व में रिणदाताओं का एक समूह कंपनी के मामले में उपयुक्त तकनीकी और वित्तीय क्षमता रखने वाले बोलीदाताओं से समाधान योजना प्रस्तुत किये जाने की इच्छा रखते हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

आरसीएफएल उसकी वेबसाइट के मुताबिक एक गैर- बैंकिंग वित्त कंपनी है, जिसके प्रबंधन के तहत 11,000 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां हैं। इसका नाम बाद में बदलकर रिलायंस मनी कर दिया गया।

आरसीएफएल रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। यह लघु और मध्यम उद्यम रिण, संपत्ति के एवज में कर्ज, इंफ्रा फाइनेंसिंग, कृषि और आपूर्ति श्रृंखला के लिये रिण देने जैसे कई उत्पाद की पेशकश करती है।

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

नोटिस में कहा गया है कि समाधान सलाहकार के तौर पर डेलायट इसकी नीलामी प्रक्रिया का संचालन कर रहा है। इसमें रुचि लेने वाली कंपनियों को 11 अगस्त तक अपनी रुचि व्यक्त करने संबंधी आशय पत्र सौंपना होगा।

रिजर्व बैंक के 7 जून 2019 के प्रपत्र के तहत यह समाधान आरसीएफएल के प्रबंधन में बदलाव के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। 31 मार्च 2020 को कंपनी की कुल उधारी 9,812.9 करोड़ रुपये रही है जो कि एक साल पहले 10,284.08 करोड़ रुपये रही थी।

समाधान योजना में कुछ विकल्प भी दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\