एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: छत से गिरकर एलएलबी के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत

जिले में थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 70 में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने वाले एक छात्र की छत से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लखनऊ निवासी मोहित तिवारी (25 वर्ष) नोएडा के सेक्टर 70 में पीजी के तौर पर रहते थे.

Uttar Pradesh: छत से गिरकर एलएलबी के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा (उप्र), 5 अगस्त : जिले में थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर 70 में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने वाले एक छात्र की छत से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लखनऊ निवासी मोहित तिवारी (25 वर्ष) नोएडा के सेक्टर 70 में पीजी के तौर पर रहते थे.

वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे. त्रिवेदी ने बताया कि बीती रात को मोहित अपने कमरे की छत से गिर गए. गंभीर हालत में उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : भव्य होगा प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास समारोह : मुख्यमंत्री योगी

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि छात्र की मौत कैसे हुई, इस बात की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).