देश की खबरें | लोजपा ने सुशांत आत्महत्या मामले की जांच में बिहार सरकार से दखल का किया अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर चल रही बहस में कूदते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए बिहार सरकार के दखल की मांग की है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि सुशांत शायद हिंदी फिल्म उद्योग में ‘गुटबाजी’ के शिकार हुए ।

जियो

नयी दिल्ली, 18 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर चल रही बहस में कूदते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए बिहार सरकार के दखल की मांग की है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि सुशांत शायद हिंदी फिल्म उद्योग में ‘गुटबाजी’ के शिकार हुए ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे एक पत्र में पासवान ने कहा है कि राज्य सरकार महाराष्ट्र से मामले में पूरी जांच करवाने के लिए कहे ।

यह भी पढ़े | कोरोना का पंजाब में 118 नए मरीज पाए गए: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने अनुरोध किया है कि छोटे शहर से आने वाले प्रतिभाशाली लोगों की प्रगति रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा जाए।

पासवान ने अपने पत्र में दावा किया, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत को ना केवल रोका गया बल्कि इस हद तक उन्हें दबाया गया कि उन्होंने अपनी जान दे दी । ’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रूस और चीन के साथ 23 जून को बैठक, भारत भी होगा शामिल.

राजपूत के परिवार के कुछ लोगों से अपनी बात का हवाला देते हुए लोजपा नेता ने कहा कि उनका आरोप है कि मौत के पीछे कोई साजिश थी और वह गुटबाजी के ‘शिकार’ हुए ।

पासवान ने कहा कि यह बिहार सरकार की जिम्मेदारी है कि वह राज्य के उन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए बाहर जाते हैं ।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि मुंबई पुलिस भी ‘पेशेवर प्रतिद्वंद्विता’ के पहलुओं की भी जांच करेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\