खेल की खबरें | जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहना चुनौतीपूर्ण है : पोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने स्वीकार किया कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहना चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 91 रन बनाकर ऐसा लगा कि उनके कंधे से बोझ उतर गया।

मैनचेस्टर, 25 जुलाई इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने स्वीकार किया कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहना चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 91 रन बनाकर ऐसा लगा कि उनके कंधे से बोझ उतर गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टेस्ट में 22 साल का यह खिलाड़ी असफल रहा जिसमें उसका शीर्ष स्कोर नाबाद 12 रन था।

यह भी पढ़े | Coronavirus: डेट्रायट मैराथन कोविड-19 के कारण हुई रद्द.

लेकिन पोप ने निर्णायक टेस्ट के शुरूआती दिन जोस बटलर के साथ मिलकर इंग्लैंड को संभाला क्योंकि चाय के समय तक मेजबान टीम चार विकेट पर 122 रन बनाकर जूझ रही थी और इन दोनों ने स्टंप तक उसे चार विकेट पर 258 रन तक पहुंचाया।

दूसरे दिन यह युवा अपने दूसरे शतक से नौ रन से चूक गया और दिन का खेल शुरू होते ही शैनोन गैब्रियल की गेंद पर बोल्ड हो गया।

यह भी पढ़े | हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जल्द घर आने वाला है नन्हा मेहमान.

पोप ने ‘स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘कुछ रन बनाकर अच्छा लगा और इससे ऐसा लगा जैसे कंधों से थोड़ा बोझ उतर गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैचों में असफल रहना और ऐसे वातावरण में रहना जिसमें आप अपने परिवार को नहीं देख सकते, थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। आप अपने कमरे में जाते और बस क्रिकेट की पिच की ओर देखते। ’’

इस श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ और इसे कोरोना वायरस महामारी के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेला गया।

पोप ने कहा कि अपने परिवार को नहीं देख पाने का असर उन पर पड़ा लेकिन इस परीक्षा की घड़ी के दौरान टीम में सभी ने एक दूसरे का पूरा सहयोग किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हैंपशर में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में मैं दिन के अंत में आउट हुआ और आउट होने के 20 मिनट बाद मैं अपने कमरे में था। मैं कॉफी पीने या अपने परिवार को देखने नहीं जा सका जिससे ये चीजें बार बार आपके दिमाग में आने लगती हैं। ’’

पोप ने कहा, ‘‘इसकी अपनी चुनौतियां हैं लेकिन आपके साथ टीम के अन्य खिलाड़ी होते हैं और आप उनके साथ होते हो तो अगर कोई मानसिक रूप से थोड़ा परेशान है तो हम एक दूसरे की मदद करते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान