एजेंसी न्यूज

China: चीन में Frozen Food Packets की सतह पर जिंदा मिला Coronavirus

चीन के स्वास्थ्य प्रशासन ने क्विंगदाओ बंदरगाह शहर में आयातित प्रशीतित समुद्री मछली के पैकेट की बाहरी सतह पर जीवित कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि की है. ‘चाइनीज सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एडं प्रिवेंशन’ (CDC) ने शनिवार को एक बयान में बताया कि दुनिया में यह पहला मौका है जब प्रशीतित खाद्य पैकेट की बाहरी सतह पर जिंदा कोरोना वायरस मिला है. शहर में हाल ही में कोविड-19 मामलों का एक ‘क्लस्टर’ सामने आया. प्रशासन ने अपने सभी करीब 1.1 करोड़ नागरिकों की जांच करायी लेकिन कोई नया ऐसा ‘क्लस्टर’ नहीं पाया गया.

China: चीन में Frozen Food Packets की सतह पर जिंदा मिला Coronavirus
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

बीजिंग:- चीन के स्वास्थ्य प्रशासन ने क्विंगदाओ बंदरगाह शहर में आयातित प्रशीतित समुद्री मछली के पैकेट की बाहरी सतह पर जीवित कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि की है. ‘चाइनीज सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एडं प्रिवेंशन’ (CDC) ने शनिवार को एक बयान में बताया कि दुनिया में यह पहला मौका है जब प्रशीतित खाद्य पैकेट की बाहरी सतह पर जिंदा कोरोना वायरस मिला है. शहर में हाल ही में कोविड-19 मामलों का एक ‘क्लस्टर’ सामने आया. प्रशासन ने अपने सभी करीब 1.1 करोड़ नागरिकों की जांच करायी लेकिन कोई नया ऐसा ‘क्लस्टर’ नहीं पाया गया.

जुलाई में चीन ने प्रशीतित झींगे के आयात पर अस्थायी रोक लगा दी थी क्योंकि पैकेटों और कंटेनर के अंदरूनी हिस्सों में यह घातक वायरस पाया गया था. सीडीसी ने कहा कि उसे क्विंगदाओ में आयातित कॉड मछली के पैकेट के बाहर जीवित वायरस मिला. यह भी पढ़ें:- Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में COVID19 से संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 3.96 करोड़, अब तक 1.12 लाख से अधिक मरीजों की हुई मौत.

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने सीडीसी के बयान के हवाले से खबर दी है कि शहर में हाल ही संक्रमण सामने आने के बाद उसके स्रोत की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ. उससे यह साबित हो गया कि जीवित कोरोना वायरस से संक्रमित डिब्बों के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है.

हालांकि बयान में यह नहीं बताया कि ये पैकेट किस देश से आए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).