खेल की खबरें | लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में चार अंक की बढ़त बनाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लिवरपूल की यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार छठी और पिछले 11 दिन में चौथी जीत है। इससे उसके 27 मैच में 63 अंक हो गए हैं और उसने मैनचेस्टर सिटी पर चार अंक की बढ़त बना ली है।
लिवरपूल की यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार छठी और पिछले 11 दिन में चौथी जीत है। इससे उसके 27 मैच में 63 अंक हो गए हैं और उसने मैनचेस्टर सिटी पर चार अंक की बढ़त बना ली है।
मैनचेस्टर सिटी 26 मैच में 59 अंक लेकर दूसरे जबकि आर्सेनल 26 मैच में 28 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
इस बीच चेल्सी ने ब्रैंटफोर्ड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला जबकि एस्टन विला ने लुटन को 3-2 से हराकर टोटेनहैम के साथ चौथे स्थान की दौड़ को दिलचस्प बना दिया। टोटेनहैम ने एक अन्य मैच में क्रिस्टल पैलेस को 3-1 से पराजित किया।
एस्टन विला 27 मैच में 55 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि टोटेनहैम के 26 मैच में 50 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

