एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्रीमियर लीग की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा लिवरपूल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद सलाह ने प्रीमियर लीग में अपना 150वां और लिवरपूल की तरफ से सभी प्रतियोगिताओं में 200वां गोल करके लिवरपूल को बराबरी दिलाई थी। इसके बाद स्थानापन्न खिलाड़ी इलियट ने 91वें मिनट में विजयी गोल दागा।

खेल की खबरें | प्रीमियर लीग की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा लिवरपूल

मोहम्मद सलाह ने प्रीमियर लीग में अपना 150वां और लिवरपूल की तरफ से सभी प्रतियोगिताओं में 200वां गोल करके लिवरपूल को बराबरी दिलाई थी। इसके बाद स्थानापन्न खिलाड़ी इलियट ने 91वें मिनट में विजयी गोल दागा।

क्रिस्टल पैलेस को जीन फिलिप माटेटा ने 57वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बढ़त दिलाई थी।

लिवरपूल इस जीत से आर्सेनल से एक अंक आगे हो गया है। आर्सेनल को एस्टन विला ने 1-0 से हराया।

लिवरपूल के अब 16 मैच में 37 अंक हो गए हैं जबकि आर्सेनल के इतने ही मैचों में 36 अंक हैं। एस्टन विला के 35 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).